PIPES & PIPE FITTINGS
पाईप:
पाईप का शाब्दिक अर्थ प्रवाहित हेतु नलिका होना है। जिससे कोई भी तरल पदार्थ एक जगह से दूसरी जगह ले जाया और लाया जा सकता है।
पाइप दो प्रकार के होते हैं,
1- seem pipe (सीम पाईप)
2- seemless pipe (सीमलेस पाईप)
1- Seem pipe: जिस पाइप के अंदर या बाहर के तरफ एक किनारे से दूसरे किनारे तक जुड़ा हुआ होता है उसे seem pipe कहते हैं.
2- Seemless pipe: गैस पाइप के अंदर या बाहर जुड़ा हुआ या बिल्डिंग किया हुआ दिखाई ना दे उसे सीमलेस पाइप कहते हैं.
पाइप निम्नलिखित इंच के होते हैं,
जैसे - 1/2", 3/4", 1", 1.5", 2", 2.5", 3" , 4", 5", 6", 8", 10", 12", 14", 16", 18", 20", 22", 24", 26", 28", 30", 36", 40", 42", 44", 46", 48 का आता है. जरूरत के अनुसार ज्यादा बढ़ा पाइप का साइज बनाना पड़ता है.
CF - ( circumference)
पाइप के बाहरी पूरी गोलाई को CF कहते हैं.
Ex. 2" पाइप का CF = 188mm.
OD - ( out side dia )
पाइप के बाहरी भाग को OD कहते हैं.
Ex. 2" पाइप का OD= 60mm.
ID - ( inside dia )
पाइप के अंदर वाले भाग को ID कहते हैं.
Ex. 2" पाइप का ID= 50mm.
अगर किसी भी पाइप का OD मालूम हो तो, CF निकालने के लिए OD में 3.14 अथवा 22/7 गुना करने पर जो गुणनफल आएगा वही पाइप का CF होगा.
Example.
2" पाइप का OD = 60mm
CF = OD×3.14
= 60×3.14
= 188mm
अगर किसी पाइप का CF मालूम हो तो पाइप का OD निकालने के लिए 0.32 से गुणा करने पर OD मिलेगा.
Example.
3" पाइप का CF = 280
OD = CF × 0.32
= 280 × 0.32
= 89.6 mm
OD = CF ÷ 3.14
= 280 ÷ 3.14
= 89.17
किसी भी पाइप का ID निकालने के लिए पाइप के दोनों तरफ का थिकनेस हटाने पर मिलेगा.
Example.
2" पाइप का OD = 60mm
ID = OD - 2TH
= 60 - 10
= 50 mm.
20 इंच के बाद जितने इसका पाइप हो उतने इंच में 25.4 से गुणा करने पर उस पाइप का OD मिलेगा, OD को 3.14 से गुणा करने पर CF मिलेगा.
Example.
24" × 25.4 = 610 mm OD
= 610 × 3.14
= 1915 mm CF
माफ का पैमाना
1 mm = 0.039
1 cm = 10 mm
1 foot = 304 mm
1 MTR = 1000 mm
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें